Home » ताजा खबरें » By Election Results LIVE: गुजरात में आप और भाजपा ने जीती एक-एक सीट; केरल में कांग्रेस, बंगाल में TMC को बढ़त

By Election Results LIVE: गुजरात में आप और भाजपा ने जीती एक-एक सीट; केरल में कांग्रेस, बंगाल में TMC को बढ़त

By-Elections Result 2025:  देश के 4 राज्यों के 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके है। इन सभी सीटों पर 19 जून यानी गुरूवार को उपचुनाव करवाया गया था। गुरुवार को पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल विधानसभा की 5 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव करवाया गया था। वहीं आज 23 जून उपचुनाव के नीतेजे भी सामने आ गए है। बता दें कि 5 में से 2 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है। वहीं इस उपचुनाव में कांग्रेस, BJP, और TMC को एक-एक सीट पर जीत मिली है। गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। गुजरात की दो सीटों में एक पर आम आदमी और एक पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। ऐसे ही पंजाब में आप, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और केरल कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। उपचुनाव 19 जून को कराए गए थे। केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव में एलडीएफ के सीपीआई(एम) के एम स्वराज को 11,077 मतों के बड़े अंतर से हराया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 19 राउंड की मतगणना के बाद शौकत को 77,737 वोट मिले थे, जो सीपीएम के एम स्वराज से 11,077 वोटों की बढ़त थी। यह सीट मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ी मानी जा रही थी। यह सीट पीवी अनवर के इस्तीफे से खाली हुई थी। भाजपा की तरफ से एडवोकेट मोहन जॉर्ज मैदान में थे।

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है। आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के जीवन गुप्ता को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उपचुनाव में आप को 35179 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 मत मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण 8203 वोट ही ले पाए। वहीं 793 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

Image

गुजरात की कडी विधानसभा सीट
कडी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है, जो भाजपा  विधायक कर्सन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई। भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39452 वाटों से हराया। AAP के जगदीश चावड़ा तीसरे नंबर पर रहे।

Image

गुजरात की विसावदर सीट
विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा उममीदवार किरीट पटेल को 17554 वोटों से हराया। यह सीट आप विधायक भूपेंद्र भायाणी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस उममीदवार के नितिन रणपरिया तीसरे नंबर पर रहे। भाजपा यहां 2007 से जीत नहीं दर्ज कर पाई है।

Image

बंगाल की कालीगंज सीट
यह सीट टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन से खाली हुई थी। उनकी बेटी अलिफा अहमद टीएमसी से चुनाव लड़ रही हैं और बढ़त में हैं। कांग्रेस के काबिल शेख और भाजपा के आशीष घोष भी मैदान में हैं। यह सीट मुस्लिम बहुल इलाका है और अगले साल के बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी-भाजपा के लिए अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *