Home » ताजा खबरें » मिड-डे मील कर्मचारियों की नहीं लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

मिड-डे मील कर्मचारियों की नहीं लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

शिमला : स्कूलों में अब मिड-डे मील बनाने वाले कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगेगी। कर्मचारियों को स्कूल शिक्षा निदेशक ने इसमें छूट दी है। कर्मचारियों के लिए जारी निर्देशों में कहा गया है कि छात्रों के लिए स्कूलों में दोपहर का खाना दिन में ही बनता है, लेकिन स्कूलों में मिड-डे मील कर्मचारियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सुबह साढ़े नौ बजे ही बुलाया जा रहा है। उनकी हाजिरी भी ऑनलाइन लगाने को कहा जाता है। ऐसे में अब निर्देश जारी किए गए हैं कि मिड-डे मील कर्मचारियों की हाजिरी ऑफलाइन रजिस्टर में लगेगी। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने इस सबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में मंगलवार को मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग से मिला था। इसमें मिड-डे मील कर्मचारियों की समस्याओं पर मांगपत्र दिया था। निदेशक को बताया कि मिड-डे मील कर्मचारियों पर हाजिरी ऑनलाइन लगाने और सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल पहुंचने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारी यूनियन ने मांग उठाई कि उनकी हाजिरी ऑनलाइन न लगाई जाए। प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने आश्वासन दिया था कि इस पर गंभीरता से विचार करेंगे। इसके बाद निर्देश जारी कर दिए कि मिड-डे मील कर्मचारियों की हाजिरी ऑफलाइन ही लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *