Home » ताजा खबरें » पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अब मिलेगी 5,000 रुपये पेंशन, पहले मिलती थी 3,000 रुपये…

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अब मिलेगी 5,000 रुपये पेंशन, पहले मिलती थी 3,000 रुपये…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के 507 पूर्व सैनिक परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली पेंशन में 40 फीसदी की एकमुश्त बढ़ोतरी की है। अब इन पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को 3,000 हजार की बजाय 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 से लागू होगी। जून माह में वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की तीन माह की पेंशन 15,000 रुपये एक साथ जारी होगी। प्रदेश सरकार ने बजट में पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को लागू करते हुए प्रदेश सरकार ने पहली अप्रैल से इस बढ़ोतरी को लागू करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ऐेसे में प्रदेश में 507 पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को पेंशन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। यह वह पूर्व सैनिक हैं, जो भारतीय सेना से वर्ष 1987 से पहले वॉलंटियर रिटायरमेंट ले चुके हैं। इन पूर्व सैनिकों को भारत सरकार की ओर से कोई पेंशन नहीं है। भारतीय सेना के इन पूर्व सैनिकों और इनकी विधवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है। प्रदेश में वर्तमान में 246 पूर्व सैनिकों और 261 पूर्व सैनिकों की विधवाओं को पेंशन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। अब इन पेंशनरों की मासिक पेंशन पर मासिक 25,35,000 का बजट खर्च होगा, जो पहले 15,21,000 रुपये था।

द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वालों को दी जा रही पेंशन
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले 514 पूर्व सैनिक परिवारों को वृद्धावस्था पेंशन सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार देती है। ऐसे 10 पूर्व सैनिक हैं, जबकि 504 विधवाएं, जिन्हें पेंशन दी जा रही है। 10 पूर्व सैनिकों को 10 हजार और 504 विधवाओं को 5000 मासिक पेंशन दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *