Home » ताजा खबरें » कुदरत का कहर, 60 भेड़-बकरियाें के साथ नाले में बह गया भेड़पालक…

कुदरत का कहर, 60 भेड़-बकरियाें के साथ नाले में बह गया भेड़पालक…

लाइव हिमाचल/चंबा: हिमाचल के चम्बा स्थित भटियात की रायपुर पंचायत में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां भारी बारिश की वजह से एक भेड़ पालक और 60 भेड़ों की जान ले ली. जानकारी के अनुसार बारिश से बलोह नाले में आई बाढ़ में एक भेड़पालक बकरियों के साथ नाले में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई. चुवाड़ी-फगोट संपर्क मार्ग के मध्य चेली नामक स्थान के साथ लगते बलोह नाले के ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश के कारण बाढ़ आ गई. जिसकी चपेट में भेड़ बकरियों के साथ अमरो (70) पुत्र फिनू राम निवासी गांव चेली डाकघर रायपुर भी आ गया. नाले में आए पानी में लगभग 60 भेड़ बकरियां भी बह गईं. रायपुर पंचायत के प्रधान राजमल सहित पुलिस व प्रशासन ने रविवार को मौके स्थल पर पहुंच कर हादसे के जायजा लिया. ग्रामीणों व परिजनों की उपस्थिति में शव की भी तलाश करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई का रही है. मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई. मामले में आगे की जा रही है. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंघ सुक्खू ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि चंबा जिले की तहसील चुवाड़ी के अंतर्गत बलोह गांव के पास बीती रात बादल फटने की घटना में एक व्यक्ति के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. प्रभावित परिवार को ₹25,000 की अंतरिम राहत राशि प्रदान की गई है. इस दुर्घटना में भेड़-बकरियों की क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *