Home » ताजा खबरें » जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवान शहीद

Army vehicle accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में तीन जवान शहीद हो गए हैं. मौके पर सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे है। जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। करीब साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई। सेना, पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। इससे पहले 4 जनवरी को बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हुई थी। 2 जवान गंभीर रूप से घायल थे। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *