Home » ताजा खबरें » अटल टनल से गुजरीं सुपर कार, पुलिस बोली-रुको जरा, लग गया जुर्माना

अटल टनल से गुजरीं सुपर कार, पुलिस बोली-रुको जरा, लग गया जुर्माना

लाइव हिमाचल/मनालीः हिमाचल प्रदेश के मनाली में सुपर कार्स वालों को तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाना भारी पड़ गया. मनाली पुलिस ने अटल टनल रोहतांग में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर सुपर कार्स का चालान किया. पुलिस ने रैश ड्राइविंग और लापरवाही से वाहन चलाने पर 3500 रुपये का चालान किया. सुपर कार्स का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कारों को रोका और चालान कर दिया. गौरतलब है कि हिमाचल में सुपरकार्स रन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए लोग सुपर कार्स लेकर हिमाचल की वादियों में पहुंचे हुए हैं. हिमाचल सुपर कार ड्राइव के 19 सुपरकारों के काफिले ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की जिसमें फेरारी, पोर्श, लेम्बोर्गिनी, मैक्लेरेन मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और कई अन्य शामिल हैं। हालांकि दल ने 16,580 फुट ऊंचे शिंकुला दर्रे में जाना था लेकिन मौसम बाधा बन गया। हिमपात होने के कारण उन्हें दारचा चैक पोस्ट से वापस लौटना पड़ा। अटल सुरंग से बाहर निकलते ही सुपर कारों का स्वागत लाहौल घाटी की बेहद खूबसूरत और मनमोहक खूबसूरती ने किया। समूह ने सिस्सू में पारंपरिक लाहौली व्यजनों का लुत्फ उठाया। उधर, दल के 2 सदस्यों ने अटल टनल रोहतांग में तेज रफ्तार के साथ वाहन दौड़ाए और साथ ही ओवरटेक कर कानून तोड़ा। ओवरटेक करने का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। मनाली पुलिस के ध्यान में मामला आते ही कार्रवाई शुरू हो गई और पुलिस ने दोनों वाहनों का पता लगाकर कार्रवाई की। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि दोनों वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और ओवरटेक करने के आरोप में एमवी एक्ट की धारा 184 और 179 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रति वाहन का 3,500 रुपए चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *