लाइव हिमाचल/सोलन: ज़िला सोलन के अर्की में थाना बागा की पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त व अपराध की रोकथाम हेतू रवाना थी। इस दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कंधार निवासी अवतार सिंह ने अपने घर के सामने मलकीयती भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी है, यदि इसी समय भूमि पर दबिश दी जाए तो वहां से भारी मात्र में अवैध रूप से उगाये गए अफीम के पौधे बरामद हो सकते है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए। व्यक्ति के खेत में दबिश देकर अवैध रूप से उगाये गये 381 पौधे अफीम के ब्रामद किए है। जिस पर पुलिस थाना बागा में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं मामले की जांच के दौरान समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात आरोपी अवतार सिंह पुत्र गंदर्भ सिंह निवासी गाव कंधर तह० अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 50 वर्ष को दो मई को गिरफतार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जाँच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपी के विरुध पुलिस थाना दाड़लाघाट में मारपीट का एक मामला भी दर्ज है।





