Home » ताजा खबरें » हिमाचल के 5 जिलों में आज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट: 8 मई तक बरसेंगे बादल, 12 डिग्री तक गिरा तापमान…

हिमाचल के 5 जिलों में आज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट: 8 मई तक बरसेंगे बादल, 12 डिग्री तक गिरा तापमान…

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 3 मई 2025 को ओरेन्ज अलर्ट जारी किया है, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. यह चेतावनी विशेष रूप से शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए है, जहां 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे कई सड़कों के अवरुद्ध होने की आशंका है. तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे शिमला, मनाली और धर्मशाला में मौसम की खराबी के कारण पर्यटकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को सतर्क कर दिया है. बचाव दलों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है, और लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. आपको बता दे कि सोलन का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 12.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 18.0 डिग्री रह गया है। सोलन के तापमान में 24 घंटे में ही 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंबा का तापमान भी नॉर्मल से 10.0 डिग्री नीचे गिरने के बाद 26.4 डिग्री रह गया है। वहीं मंडी का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री, बिलासपुर का 7.2 डिग्री लुढ़कने के बाद 28.5 डिग्री, शिमला का तापमान 4.7 डिग्री गिरने के बाद 19.0 डिग्री और मनाली का तापमान नॉर्मल से 2.4 डिग्री कम होने के बाद 21.5 डिग्री रह गया है। पहाड़ों पर बारिश के बाद अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *