Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश के कसोल में सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरा टूरिस्ट, होटल वालों ने ऐसे बचाया…

हिमाचल प्रदेश के कसोल में सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरा टूरिस्ट, होटल वालों ने ऐसे बचाया…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/कुल्लू : हिमाचल की नदियों पर सेल्फी लेने का क्रेज अब जानलेवा साबित हो रहा है. अगर किस्मत ने साथ न दिया होता, तो पार्वती नदी एक और ज़िंदगी लील जाती – और यह फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अच्छे तैराक हैं. यह घटना कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी की है. हर रोज़ हज़ारों सैलानी कसोल और मणिकर्ण का रुख करते हैं. साफ़ बहती पार्वती नदी का आकर्षण लोगों को इतना खींचता है कि वे सेल्फी या रील बनाने के चक्कर में नदी तक उतर जाते हैं – ये भूल जाते हैं कि पहाड़ों की नदियों का बहाव बेहद तेज़ होता है और गहराई का अंदाज़ा लगाना मुश्किल. इसी तरह एक सैलानी की जान जाते-जाते बची. कसोल के पास एक सैलानी पार्वती नदी में पत्थर पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पार्वती नदी में जा गिरा. किस्मत से वह एक चट्टान से चिपक गया, लेकिन ठंडे पानी में ज्यादा देर टिक पाना मुमकिन नहीं था. गनीमत रही कि पास के होटल के स्टाफ की नज़र उस पर पड़ी और समय रहते उसे खींचकर बाहर निकाल लिया गया. ऐसे मेंएक छोटी सी लापरवाही, एक क्लिक का लालच – और ज़िंदगी खतरे में पड़ जाती है. पहाड़ों की खूबसूरती का लुत्फ उठाएं, लेकिन ज़रा संभलकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]