Home » Uncategorized » PM मोदी ने हिसार में एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, पहली उड़ान को दिखाई हरी झंडी…

PM मोदी ने हिसार में एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, पहली उड़ान को दिखाई हरी झंडी…

Hisar PM Modi Inaugurated Airport:  हिसार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पहली उड़ान को दिखाई हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। वहीं हिसार मेंहवाई अड्डे के उद्घाटन और अन्य विकास परियोजनाओं के शुभारंभ को लेकर लोग उत्साहित हैं। इस दौरान लोगों ने मीडिया के साथ बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने हिसार हवाई अड्डे को हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया। हमने उत्तराखंड में डंके की चोट पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी SC, ST, OBC के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। वोट बैंक के लिए वक्फ कानून में संशोधन किया। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। थोड़ी भी हमदर्दी है तो कांग्रेस अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाकर दिखाए। अब PM मोदी यमुनानगर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वह 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यहां भी वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिसार में PM मोदी के संबोधन की 3 अहम बातें…

1. दूसरे शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी PM मोदी ने कहा, “बहुत जल्द हिसार से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। मेरा वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा।

10 सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।”

2. कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए वक्फ कानून में संशोधन किया प्रधानमंत्री बोले, “हमें यह कभी नहीं भूलना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। कांग्रेस ने उन्हें 2 बार चुनाव हराकर अपमानित किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म करना चाहा। कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। कांग्रेस की इस नीति का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ। देश

आजाद होने के बाद 2013 तक वक्फ का कानून चलता था। 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया, ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन है। ईमानदारी से इसका उपयोग हुआ होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती।”

3. युवाओं को नौकरी न मिले, कांग्रेस ने एड़ी-चोरी का जोर लगाया उन्होंने कहा, “सरकारी नौकरियों की भी हरियाणा में क्या हालत थी, सबको पता है। लोग कहते थे कि नौकरी लगनी है तो किसी नेता के साथ हो लो। नौकरी के लिए बापू की जमीन और मां के जेवर तक बिक जाया करते थे। यहां के 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले, इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ली और हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। हरियाणा में बहुत बड़ी संख्या में युवा सेना में जाकर देश की सेवा करते हैं। कांग्रेस ने तो वन रैंक, वन पेंशन को भी दशकों तक धोखा ही दिया है। यह हमारी सरकार है जिसने वन रैंक, वन पेंशन के 13,500 करोड़ रुपए दे चुकी है। आपको याद होगा, इसी योजना पर झूठ बोलते हुए कांग्रेस ने पूरे देश के फौजियों के लिए सिर्फ 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *