Home » ताजा खबरें » Kullu News: कुल्लू-मनाली में बढ़ी रौनक, सीजन से पहले जुटने लगी सैलानियों की भीड़

Kullu News: कुल्लू-मनाली में बढ़ी रौनक, सीजन से पहले जुटने लगी सैलानियों की भीड़

लाइव हिमाचल/कुल्लू : गर्मी के मौसम की शुरूआत होते ही कुल्लू-मनाली सहित जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। देशभर से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं और एडवैंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं। खासतौर पर ब्यास नदी की ठंडी जलधारा में सैलानी व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा सैलानियों को पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन, रिवर क्रॉसिंग, स्कीइंग, हॉट एयर बैलून, हॉर्स राइडिंग और याक राइडिंग जैसी गतिविधियां भी रोमांचित कर रही हैं। मुंबई से आए पर्यटक तुषार माली ने कहा कि वे परिवार के साथ कुल्लू-मनाली घूमने आए हैं और यहां का मौसम बहुत सुहावना है। उन्होंने रिवर राफ्टिंग और अन्य एडवैंचर एक्टिविटीज का आनंद लिया। गुजरात की रिया ने हिमाचल को जन्नत बताते हुए कहा कि कुल्लू-मनाली में घूमने के साथ-साथ एडवैंचर एक्टिविटीज का मजा लिया, खासतौर पर रिवर राफ्टिंग में ठंडे पानी में मस्ती करना बेहतरीन अनुभव रहा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आई नेहा चौधरी ने पहली बार हिमाचल आने का अनुभव सांझा करते हुए कहा कि चारों तरफ बर्फीले पहाड़, हरे-भरे जंगल और झरनों को देखना शानदार रहा। वहीं, आकाश चौधरी ने कहा कि अटल टनल और रोहतांग में बर्फबारी के नजारे अविस्मरणीय हैं और कुल्लू-मनाली की ट्रिप पूरी तरह से पैसा वसूल रही। राजस्थान की खुशबू मेहता ने बताया कि वे बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने कुल्लू-मनाली आईं हैं और बर्फीली वादियों के बीच एडवैंचर स्पोर्ट्स का भरपूर आनंद लिया। हरियाणा के संदीप ने भी कुल्लू-मनाली को स्वर्ग जैसा बताते हुए कहा कि यहां जितना आनंद मिला, वैसा अनुभव कहीं और संभव नहीं। रिवर राफ्टिंग गाइड किरण ने बताया कि समर सीजन के साथ कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है, जिससे पर्यटन से जुड़े लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]