Home » ताजा खबरें » एचपीयू ने विद्यार्थियों को BCA की डिग्री पूरी करने का दिया स्पैशल चांस, 8 अप्रैल तक करें आवेदन

एचपीयू ने विद्यार्थियों को BCA की डिग्री पूरी करने का दिया स्पैशल चांस, 8 अप्रैल तक करें आवेदन

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीसीए की डिग्री पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को स्पैशल चांस दिया है। अकादमिक सत्र 2014-15 से 2019-20 के विद्यार्थियों को यह स्पैशल चांस दिया गया है। इन सत्रों के विद्यार्थी जोकि 5 वर्ष में डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं, वे 20000 रुपए प्रति सैमेस्टर फीस प्रदान कर स्पैशल चांस के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और बिना विलंब शुल्क के 8 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा। बीसीए की ईवन सैमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल माह में शुरू होंगी। वीरवार को इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]