Home » ताजा खबरें » ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 160 छात्राओं को सुरक्षित निकाला गया

ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 160 छात्राओं को सुरक्षित निकाला गया

Annapurna Girls Hostel: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने से पूरी इमारत में धुआं भर गया और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बन गया. दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया. गुरुवार शाम करीब 5:25 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. आग लगने से हॉस्टल के अंदर मौजूद छात्राएं घबरा गईं और कई छात्राएं बचने के लिए मदद के लिए चिल्लाने लगीं. धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। दमकल विभाग के अधिकारी विनोद कुमार पांडे अपनी टीम के साथ तुरंत हॉस्टल में पहुंचे. पूरी इमारत में धुआं भरा हुआ था, जिससे दमकल कर्मियों को भी अंदर जाने में मुश्किल हो रही थी. बावजूद इसके दमकल कर्मी सुरक्षा उपकरण पहनकर अंदर पहुंचे और हॉस्टल की दूसरी मंजिल से फंसी छात्राओं को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर लगे एक कमरे के एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी. हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग लगने के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एक छात्रा ने डर के कारण दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि हॉस्टल में आग से बचाव के पूरे इंतजाम थे या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या हॉस्टल के पास फायर सेफ्टी के जरूरी उपकरण और एनओसी थी या नहीं. एफएसओ विनोद कुमार पांडे ने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन राहत की बात यह है कि दमकल टीम ने सभी छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया और कोई जनहानि नहीं हुई. प्रशासन अब इस घटना की विस्तृत जांच करेगा और जरूरत पड़ी तो हॉस्टल प्रबंधन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]