Home » ताजा खबरें » पंजाब में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार

पंजाब में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार

Punjab Police Encounter : पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह बरनाला-मानसा मुख्य मार्ग धौला पर युवाओं और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान वीरभद्र के रूप में हुई है जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लिए भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, रिवॉल्वर, नशीली गोलियां और अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बरनाला-मानसा रोड पर नाकाबंदी की गयी थी। इस दौरान तेज रफ्तार काले रंग की वरना को रोकने का इशारा किया। लेकिन युवकों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कार जब्त कर ली और उसमें सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि पुलिस को बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, रिवॉल्वर, बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां और अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी 10 से 12 मामले दर्ज हैं। ऐसी भी जानकारी है कि वे किसी गिरोह से जुड़े हुए हैं, फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]