Home » ताजा खबरें » फिर हटाए सीआईडी प्रमुख ओझा, ज्ञानेश्वर को कमान; बिलासपुर गोलीकांड सुलझाने का मिला इनाम

फिर हटाए सीआईडी प्रमुख ओझा, ज्ञानेश्वर को कमान; बिलासपुर गोलीकांड सुलझाने का मिला इनाम

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सीआईडी प्रमुख को हटाने का फैसला लिया है। आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा को सीआईडी प्रमुख के पद से हटाकर अब 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को तैनाती दी गई है। करीब सात माह पहले उनकी इस पद पर तैनाती हुई थी। सूचनाएं लीक होने और लगातार विवादों के चलते सीआईडी प्रमुख को बदलने की चर्चा है। ओझा अब महानिदेशक कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर ही सेवाएं देंगे। उधर, सरकार का यह फैसला ज्ञानेश्वर सिंह को बिलासपुर गोलीकांड सुलझाने के इनाम के तौर पर भी देखा जा रहा है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी आदेशों में केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटकर तैनाती का इंतजार कर रहे एडीजी अजय यादव को क्राइम विंग का जिम्मा सौंपा गया है। अजय यादव विभागीय मुकद्दमेबाजी और सजा से संबंधित मामले भी देखेंगे। पदोन्नति के बाद तैनाती का इंतजार कर रहे एजीडी जय प्रकाश सिंह को सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा को पदोन्नति के बाद डीआईजी दक्षिण रेंज लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]