Home » Uncategorized » हेरोइन सेवन के आरोप में 3 युवकों को बनाया मुर्गा, सरकारी अधिकारी का बेटा भी शामिल

हेरोइन सेवन के आरोप में 3 युवकों को बनाया मुर्गा, सरकारी अधिकारी का बेटा भी शामिल

Oplus_131072

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में आए दिन हेरोइन के सेवन से युवाओं की मौत के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, इसके कारण कई परिवार भी बर्बाद हो रहे हैं. ऐसे में प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों ने अब कई इलाकों में खुद ही नशामुक्ति अभियान चलाया है. इसी कड़ी में जिला कुल्लू के रायसन में एक कार में हेरोइन का सेवन करने के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और उन्हें मुर्गे की तरह खड़ा भी कर दिया. इस दौरान जब युवकों से पूछताछ की गई तो उनमें एक सरकारी अधिकारी का बेटा भी मिला. ऐसे में ग्रामीणों द्वारा तीनों युवकों से की गई पूछताछ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार ग्रामीणों ने युवकों की गाड़ी की भी तलाशी ली और उसमें फाइल के कागजात भी मिले. तीनों युवक नशे में भी नजर आ रहे हैं. तीनों युवकों को ग्रामीणों ने मुर्गे की तरह खड़ा भी किया और उनसे पूछताछ भी की गई. ग्रामीणों ने उनसे हेरोइन के सेवन के बारे में भी जानकारी ली और युवकों ने ग्रामीणों को बताया कि पतलीकूहल में हेरोइन का कारोबार भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]