Home » ताजा खबरें » व्यवस्था परिवर्तन मे जुड़ा एक नया अध्याय : भीम सिंह

व्यवस्था परिवर्तन मे जुड़ा एक नया अध्याय : भीम सिंह

Oplus_131072

सामाजिक सुरक्षा पेंशन जनवरी के पहले सप्ताह मे आनी थी वह मार्च मे भी नही आई।

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश की हर महिला जो 18 वर्ष की हो सभी को 1500 रूप प्रति माह देने के वादे के साथ 10 गारंटी देकर सत्ता मे आई, लेकिन आज कांग्रेस पार्टी की चुनावी समय में दी गई सभी गारंटियां हवा हवाई साबित हो रही है। ये बात सोलन पंचायत समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ने अपने जारी बयान में कही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस गारंटियां का ऐसा झूठा मायाजाल रचा है कि हिमाचल की जनता भ्रमित हो गई और आज सिवाए पछताने के उनके पास कोई चारा नहीं है। वहीं वर्तमान में कांग्रेस सरकार गरीब जनता के साथ अन्याय कर रही है। 1500 रु. तो महिलाएं भूलने लगी है परंतु जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन भोगी है पिछले दो महीने से हर रोज इसी उम्मीद में हैं कि हमारी पेंशन कब आएगी। जो पेंशन की राशि तिमाही के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह मे आनी थी वह मार्च मे भी नही आई। यह वहीं श्रेणी है, जो समाज की सबसे लाचार श्रेणी है। यह वृद्ध अंपग विधवा आदि लोग है। इन्हें इस पेंशन राशि से बहुत उम्मीद रहती है। सोलन पंचायत समिति अध्यक्ष भीम सिंह ने मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह किया है कि आप इन लाचार लोगों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की जो धन राशि है उसे जल्दी से प्रदान करें। गौरतलब है कि 2022 में हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र में 10 गारंटियां दी गई थी। जिसमें 18 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा भी शामिल था कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर राज्य के नेताओं ने चुनावी मंचों पर इस वादे का कई बार जिक्र किया. मंचो से कहा गया कि जिस परिवार में दो या उससे अधिक महिलाएं होंगी, वहां सभी को इस योजना का फायदा मिलेगा। दिसंबर 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार राज्य में बनी थी 1500 रुपये वाली गारंटी को पूरा करने के लिए सब कमेटी भी गठित हुई थी। लेकिन आज भी महिलाएं सरकार से यही आस लगाते बैठी है कि उनके खाते में कब 1500 रुपए आएंगे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं हैं 1500 प्रति महीने के हिसाब से सरकार को एक साल का 3690 करोड़ का प्रावधान करना होगा, तब जाकर यह गारंटी पूरी होगी। तब तक यह गारंटी हवा हवाई है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी झूठी गारंटियां लाई थी और अभी जनता को गुमराह किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की सभी बहनों को याद है कि चुनाव 2022 के समय एक ब्लू फॉर्म भरवारा गया था और कहा गया था कि जो महिला इस ब्लू फॉर्म को भरेगी उसे 1500 रु प्रतिमाह प्राप्त होंगे पर अब सरकार को 2 साल वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है आज भी जिन महिलाओं ने उस फॉर्म को भरा था वह अपने 1500 का इंतजार कर रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]