Home » Uncategorized » पीलिया से हुई युवक की मौत, लोगों ने ठहरा दिया चिट्टे को जिम्मेदार….जानिए पूरी ख़बर ?

पीलिया से हुई युवक की मौत, लोगों ने ठहरा दिया चिट्टे को जिम्मेदार….जानिए पूरी ख़बर ?

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन शहर के माल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास आज एक 18 वर्षीय युवक सचिन की अचानक मौत होने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाई गई कि उसकी मृत्यु नशे की लत (चिट्टे) के कारण हुई है। हालांकि, पुलिस जांच और मृतक के परिजनों के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि सचिन लंबे समय से काला पीलिया और लीवर इन्फेक्शन से ग्रसित था, जिसके कारण ही उसकी मृत्यु हुई। 10 फरवरी 2025 को सचिन अपनी मां और बहन के साथ माल रोड पर घूम रहा था, जब अचानक उसे चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया। परिजन तत्काल उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की, तो मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट, खरोंच या नशीली दवाओं के इंजेक्शन के निशान नहीं पाए गए। परिजनों ने भी साफ तौर पर बयान दिया कि सचिन पहले से ही बीमार था और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का फैसला किया और लिखित रूप में पुलिस और डॉक्टर के समक्ष यह जाहिर किया कि उन्हें किसी भी तरह की कोई शंका नहीं है। पुलिस ने इस मामले में जांच पूरी कर ली है, लेकिन कुछ लोग बिना किसी पुष्टि के अफवाहें फैला रहे हैं कि सचिन की मौत नशे की ओवरडोज से हुई। वहीं जिला पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए पुलिस से संपर्क करें। वहीं सोलन पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की भ्रामक जानकारी से लोगों को गुमराह होने से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]