Home » अंतर्राष्ट्रीय » मध्य प्रदेश के धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण 17 शहरों में बंद होंगी शराब की दुकानें

मध्य प्रदेश के धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण 17 शहरों में बंद होंगी शराब की दुकानें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण 17 शहरों में शराब की दुकानें बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि खरगोन में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इन 17 शहरों में एक नगर निगम, 6 नगर पालिकाएं, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘राज्य में शराब की लत को खत्म करने के लिए पहले कदम के तौर पर 17 पवित्र शहरों में शराब की दुकानें बंद की जाएंगी। ये दुकानें किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित नहीं की जाएंगी। उज्जैन नगर निगम की सीमा में शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।’ यादव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद की जाएंगी वे दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर और मैहर नगर पालिकाओं के साथ-साथ ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, चित्रकूट और अमरकंटक नगर परिषदों का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 6 ग्राम पंचायतों में सलकनपुर, बरमान कला, लिंगा, कुंडलपुर, बांदकपुर और बरमान खुर्द शामिल हैं। यादव ने बताया कि नर्मदा नदी के 5 किलोमीटर के दायरे में शराब पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]