Home » ताजा खबरें » 27 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी….

27 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी….

लाइव हिमाचल/सोलन:हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन फीडर से संचालित कुछ क्षेत्रों में 27 जनवरी, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।राहुल वर्मा ने कहा कि 27 जनवरी, 2025 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक न्यू कथेड़, 132 के.वी. विद्युत उप केन्द्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, सन्नी साईड, पॉवर हाउस मार्ग तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि उपरोक्त समय व अवधि में खराब मौसम व अन्य किन्हीं अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया जा सकता है।उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *