Home » ताजा खबरें » खनन रक्षकों के भरे जाएंगे 80 पद, प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर…

खनन रक्षकों के भरे जाएंगे 80 पद, प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की सुक्खू सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का अवसर लेकर आई है।प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के लिए उद्योग विभाग जियोलॉजिकल विंग में खनन रक्षकों में 80 पद भरने जा रही है।ये पद जिले में आबादी और अवैध खनन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र के आधार पर सभी जिलों में भरे जाएंगे।सभी जिलों में खनन रक्षक संबंधित फील्ड ऑफिसर के साथ अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने में सहयोग करेंगे। खनन रक्षक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है।आवेदन करने वाली की आयु 20 से कम और 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।खनन रक्षक की नौकरी के लिए इच्छुक युवाओं को न्यूज पेपर में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।जनजातीय क्षेत्र में आवेदन 45 दिनों के भीतर करना होगा।खनन रक्षक की सलेक्शन मेरिट के आधार पर होगी।जिसके लिए सरकार ने नियम और शर्तें तय की हैं।हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में माइनिंग ऑफिस में खनन रक्षकों के पद भरे जा रहे हैं।इसमें माइनिंग ऑफिस बिलासपुर में खनन रक्षकों के 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह से माइनिंग ऑफिस चंबा में 5, माइनिंग ऑफिस हमीरपुर में 5, माइनिंग ऑफिस कांगड़ा एट धर्मशाला में 8, माइनिंग ऑफिस किन्नौर एट रिकांगपिओ में 5, माइनिंग ऑफिस कुल्लू में 4, माइनिंग ऑफिस लाहौल स्पीति एट केलांग में 3, माइनिंग ऑफिस मंडी में 8, माइनिंग ऑफिस नूरपुर एट कांगड़ा में 4, माइनिंग ऑफिस सोलन में 8, माइनिंग ऑफिस शिमला में 7, माइनिंग ऑफिस सिरमौर एट नाहन में 8 और माइनिंग ऑफिस ऊना में खनन रक्षकों के 10 पद भरे जाएंगे.खनन रक्षकों के पद न्यूज पेपर में विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद 30 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।जनजातीय क्षेत्रों में आवेदन 45 दिनों के अंदर करना होगा. उद्योग विभाग में खनन रक्षक की नौकरी करने के लिए इच्छुक युवा संबंधित जिला में जनरल मैनेजर उद्योग के कार्यालय में आवेदन कर सकता है।जिसमें सामान्य वर्ग के लिए आवेदन की फीस 200 रुपए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन फीस 66 रुपए तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *