Home » ताजा खबरें » Jammu Kashmir: LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की कोशिश नाकाम, सेना ने की फायरिंग, तलाशी अभियान जारी

Jammu Kashmir: LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की कोशिश नाकाम, सेना ने की फायरिंग, तलाशी अभियान जारी

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार सुबह भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराने के लिए भारतीय सेना ने फायरिंग की। यह घटना नियंत्रण रेखा (LOC) के पास स्थित मेंढर सेक्टर में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रोन सीमा के पास कुछ देर तक मंडराता रहा। भारतीय जवानों ने जब उसे देखा, तो उन्होंने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की। इसके बाद, ड्रोन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की तरफ चला गया। दरअसल, भारतीय सैनिकों ने रात करीब 1 बजे एक ड्रोन की गतिविधि का पता चला। इस पर भारतीय सेना ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ड्रोन को निशाना बनाने के लिए करीब एक दर्जन गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद भारतीय सेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया था।

पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए तस्करी

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के माध्यम से हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अब तक 10 से अधिक ड्रोन को पकड़ लिया है, जिनका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पार तस्करी के लिए हो रहा है। भारतीय सेना और BSF इन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और तस्करी रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *