Home » क्राइम » रामपुर में सड़क हादसा, पाँच वाहन क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल

रामपुर में सड़क हादसा, पाँच वाहन क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल

लाइव हिमाचल/रामपुर: रामपुर में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर हुए सड़क हादसे में 5 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कार सवार एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर केंद्र खनेरी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है। यह सड़क हादसा 12 बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना रामपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। यह सड़क हादसा थाना रामपुर से नोगली की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुआ है। जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार (एचपी 25ए-3272) नोगली की तरफ से तेज रफ्तार में आई और आगे जा रही आल्टो कार (एचपी 35-5549) को टक्कर मार दी, जिसे एक महिला चला रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की कार आगे चल रहे वाहन (एचपी 06बी-2082) और सड़क किनारे पार्क की गईं 2 कारों (एचपी 25-2157) व (एचपी 52बी-1638) से टकरा गई। इस हादसे में 5 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। उधर, आल्टो कार (एचपी 25ए-3272) के चालक का कहना है कि यह सड़क हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *