Home » ताजा खबरें » HP Board: SOS री-अपीयर परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी तक बढ़ी…

HP Board: SOS री-अपीयर परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी तक बढ़ी…

लाइव हिमाचल/शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के री-अपीयर छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि मार्च 2025 में एसओएस के तहत आठवीं, दसवीं और जमा दो की री-अपीयर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विलंब शुल्क सहित आवेदन शुल्क 1000 रूपये निर्धारित किया गया है। छात्रों से आग्रह किया गया है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। बोर्ड ने यह कदम छात्रों की सुविधा और अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर प्रदान करने के लिए उठाया है। विस्तृत जानकारी के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *