Home » ताजा खबरें » संविधान की हत्या करने वाले न दें संविधान की दुहाई, शिमला में बोले केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह

संविधान की हत्या करने वाले न दें संविधान की दुहाई, शिमला में बोले केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह

लाइव हिमाचल/शिमला: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला में कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ समय से कांग्रेस पार्टी दुष्प्रचार कर भ्रम फैला रही है कि भाजपा संविधान विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस झूठ का भंडाफोड़ किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही तुष्टिकरण की राजनीति की है। 1952 में अम्बेडकर को हराने का कांग्रेस ने काम किया और उनके देहांत पर मृतक शरीर का अपमान किया। लेकिन मोदी सरकार ने अंबेडकर के सम्मान में पांच स्मारक बनाए और उन्हें भारत रत्न भी दिया। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री नेहरू, इंदिरा गांधी एक ही परिवार के लोगों को भारत रत्न दिए। सोनिया गांधी को भी भारत रत्न देने की तैयारी थी लेकिन सरकार भाजपा की आ गई। राहुल गांधी भी इंतजार हैं। स्वर्गीय मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है लेकिन भाजपा सरकार ने मनमोहन सिंह को भी उचित सम्मान दिया और लाल बहादुर शास्त्री, सरदार पटेल को सम्मान देकर कांग्रेस के पापों का प्राश्चित पीएम मोदी कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस को वो भी रास नहीं आ रहा है। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मोदी सरकार ने दिया लेकिन कांग्रेस ने अपने परिवार से बाहर कभी किसी महिला को आगे आने नहीं दिया। कांग्रेस ने जो संविधान से मजाक किया है उसे भाजपा इतनी आसानी से भुलाने नहीं देगी। भाजपा देश और हिमाचल में जिला व ब्लॉक स्तर पर संविधान गौरव अभियान चलाएगी और देश की जनता को सच्चाई से अवगत करवाए। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, लगभग 88 बार कांग्रेस ने सरकारें भंग और बचाने के लिए 356 अनुछेद का दुरुपयोग किया। जब-जब भी संविधान का संशोधन कांग्रेस सरकार ने किया, उसके पीछे की मंशा थी सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस सरकार या परिवारवाद को बचाने के लिए। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। इनके पापों का प्रायश्चित मोदी जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *