Home » ताजा खबरें » दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 देगी भाजपा, मुफ्त सिलेंडर समेत कई बड़े वादे

दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 देगी भाजपा, मुफ्त सिलेंडर समेत कई बड़े वादे

लाइव हिमाचल/दिल्ली: दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र पार्ट 1 लॉन्च कर दिया। संकल्प पत्र के पहले पार्ट में ही बीजेपी ने योजनाओं की झड़ी लगा दी। आप- कांग्रेस की तरह बीजेपी ने भाजपा ने दिल्ली में महिलाओं, गरीबों और अन्य वर्गों के लिए कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ शुरू करने का भी वादा किया गया है। इसके साथ ही सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर, गर्भवती महिलाओं के लिए 6 पोषण किट और 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा पार्टी का कहना है कि ये योजनाएं पहली ही कैबिनेट बैठक में पास कर दी जाएंगी। इसके साथ ही, मौजूदा जन कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने का भी आश्वासन दिया गया है।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि दिल्ली में चल रही सभी जन कल्याणकारी योजनाएं को और मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी ने गरीब कल्याण, सुशासन, महिला सम्मान, युवा और किसान सशक्तिकरण, और मजदूर वर्ग के उत्थान को अपना मुख्य उद्देश्य बताया है। पार्टी ने नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।

बीजेपी ने जारी किया मैनिफेस्टो

  • गर्भवती महिलाओं को 21 हज़ार रुपए
  • ⁠आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख
  • ⁠एल्पीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की छूट
  • ⁠होली-दिवाली पर सिलेंडर फ्री
  • ⁠पेंशन राशि 3000 रुपये देगी सरकार बनाने पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *