Home » ताजा खबरें » तकलेच के मांदली गांव में आधी रात को दो मंजिला मकान जलकर हुआ राख…

तकलेच के मांदली गांव में आधी रात को दो मंजिला मकान जलकर हुआ राख…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत तकलेच के मांदली गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। देर रात 1:00 बजे अचानक आग लगने से मकान राख हो गया। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में आग को बुझाने का कार्य शुरू किया और साथ लगते घरों को बचा लिया। रामपुर थाना से प्राप्त सूचना के अनुसार  आग मांदली गांव के रोशन लाल कायथ के पुराने घर में लगी। सूचना मिलने पर  एएसआई पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *