Home » ताजा खबरें » मीठा खाने से नहीं बल्कि इन कारणों से होती है डायबिटीज की बीमारी, जानने के लिए क्लिक कीजिए यहां ?

मीठा खाने से नहीं बल्कि इन कारणों से होती है डायबिटीज की बीमारी, जानने के लिए क्लिक कीजिए यहां ?

Diabetes : दुनिया भर में साइलेंट किलर कहे जाने वाली लाइलाज बिमारी ‘डायबिटीज’ के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। यह एक ऐसी बिमारी है जिसके हो जाने के बाद से व्यक्ति को कई प्रकार की सेहत सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आम भाषा में इसे शूगर की बिमारी कहा जाता है क्योंकि इस बिमारी में मरीज का मीठा खाना बंद कर दिया जाता है। नाम से तो लगता है की ये बिमारी अधिक मीठा खाने से होती है लेकिन आपको बता दें की जरूरी नहीं है की सिर्फ मीठा खाने से ये बिमारी होती है। इसके पीछे और भी कई कारण जिम्मेदार होते है। आइये आपको बताते है इसके पीछे के अन्य कारण-

अनुवांशिकता-
यह डायबिटीज होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है। यदि परिवार में पहले किसी को शूगर की बिमारी हो तो इसका सीधा असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है। इस कारण से अनुवांशिकता के कारण होने वाली डायबिटीज से बच पाना नामुमकिन है।

अत्यधिक तनाव लेना-
आज के समय में तनाव एक आम समस्या बन गई है। हर किसी को छोटी या बड़ी बात पर तनाव हो ही जाता है। स्ट्रेस लेने वाले व्यक्तियों में शूगर होने की सम्भावना आम लोगो के मुकाबले कहीं अधिक होती है। यदि आप इस खतरनाक बिमारी से बचना चाहते है तो स्ट्रेस को खुद से दूर करना ही होगा। इसके लिए मैडिटेशन या योग का सहारा लिया जा सकता है।

अनहेल्दी चीजे खाना-
जरूरी नहीं की मीठी चीजों को खाने से ही डायबिटीज का खतरा हो। बाजार में मिलने वाले अनहेल्दी खाने-पीने की चीजों से भी ये बिमारी आपको चपेट में ले सकती है। क्योंकि इन चीजों को बनाने में बहुत ज्यादा केमिकल का प्रयोग किया जाता है जो सेहत को नुक्सान पहुँचाती है। इनमें तला हुआ भोजन, चिप्स, ब्रेड कोड ड्रिंक आदि शामिल है। इस बिमारी से बचे रहने के लिए एक हेल्दी डाइट को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए।

फिजिकल एक्टिविटी से दूरी-
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल है। जिन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी बिलकुल कम है उन्हें भी ये बिमारी लग सकती है। इसलिए अपने रूटीन में रनिंग और वर्कआउट को शामिन करना बहुत जरूरी है। इससे एक तो आपको स्ट्रेस से छुटकारा मिलेगा दूसरा आप फिट रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *