Home » ताजा खबरें » चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 76वां गणतंत्र दिवस…

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 76वां गणतंत्र दिवस…

लाइव हिमाचल/चंबा:जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 76वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित तैयारियों के विषय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित किए जा रहे समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के पश्चात मार्चपास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगे। तत्पश्चात उनके संबोधन के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। डीसी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को समारोह की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्चपास्ट में पुलिस, गृहरक्षक पुरुष एवं महिला और एनसीसी सहित स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। उन्होंने ऐतिहासिक चौगान के साथ-साथ शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों को समारोह और मुख्य आयोजन स्थल की सजावट, निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने सहित बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *