Home » Uncategorized » फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित…

फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित…

लाइव हिमाचल/सोलन:भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूची नियमानुसार प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के अनुसार तैयार की गई है। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उप मण्डलाधिकारी सोलन ने दी।उन्होंने कहा कि यह फोटोयुक्त मतदाता सूची उप मंडलाधिकारी कार्यालय सोलन, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार सोलन, कण्डाघाट तथा ममलीग के कार्यालय सहित सोलन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर एक सप्ताह तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *