Home » Uncategorized » बर्फ में फिसली स्कॉर्पियो, शिक्षक की हुई मौ***त…….

बर्फ में फिसली स्कॉर्पियो, शिक्षक की हुई मौ***त…….

लाइव हिमाचल/सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र के साथ लगते चौरास में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन से हुआ। रात करीब 11:30 बजे स्कॉर्पियो (HP14C4580) में सवार चार लोग कुपवी की ओर जा रहे थे। बर्फबारी के चलते गाड़ी सड़क पर फंस गई, जिससे दो यात्री गाड़ी से उतरकर धक्का लगाने लगे। इसी दौरान गाड़ी ने अचानक गति पकड़ ली और खाई में गिर गई।मृतक की पहचान वेद प्रकाश निवासी कुलग, कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई, जो पेशे से शिक्षक थे। गाड़ी के भीतर मौजूद वेद प्रकाश खाई में गिरने के बाद वाहन में फंसे रहे और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दूसरे यात्री राजेश हादसे के दौरान वाहन से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गई हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि बर्फीले मौसम में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। डीएसपी ने विशेष रूप से बर्फबारी के दौरान वाहनों के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *