



इन जगहों पर गिरे बर्फ के फाहे
प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के ताबो में -13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा चार अन्य स्थानों पर जमाव बिंदु से नीचे तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, सबसे अधिक शिमला के नारकंडा में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के सेऊबाग और भरमौर में 5.2, कुफरी में 4.6, कल्पा में 3.9, नारकंडा व मंडी में तीन डिग्री दर्ज किया गया है।
लाहुल घाटी में जगह-जगह फंसे पर्यटक, रेस्क्यू अभियान जारी
रोहतांग दर्रे सहित लाहुल के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में हिमपात होने से दारचा से आगे गए सभी पर्यटक बर्फ में फंस गए। हालात खराब होते देखकर लाहुल स्पीति पुलिस ने मोर्चा संभाला और पर्यटकों को जिंगजिंगबार से वापस भेजना शुरू किया। बर्फ के फाहों के कारण सड़क पर फिसलन हो गई है, इस कारण अन्य राज्यों के वाहन चालक सही ढंग से गाड़ी नहीं चला पाए। जिंगजिंगबार से अटल टनल तक पांच जगह वाहन स्किड हुए। कुछ वाहन एक-दूसरे से भी टकरा गए। दारचा सहित अटल टनल के नोर्थ पोर्टल में पर्यटकों को रेस्कयू किया गया है। लाहुल घाटी में लगभग 30 पर्यटकों को जिस्पा में ठहराया गया है। सिस्सू से सौ से अधिक पर्यटक वाहनों को रेस्क्यू कर मनाली भेजा गया है।