Home » क्राइम » रामपुर खड्ड में गिरी कार पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक घायल….

रामपुर खड्ड में गिरी कार पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक घायल….

 

शिमला : राजधानी के रामपुर उपमंडल में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां भद्राश के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर मच्छाड खड्ड में जा गिरी, वहीं इस हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई और एक घायल हुआ है। आपको बता दें ये हादसा उस समय पेश आया जब चार लोग रामपुर से ननखड़ी स्थित अपने गांव जा रहे थे। वहीं मृतकों में एक दंपति और उनका एक परिचित शामिल है। सभी लोग ननखड़ी तहसील के बजेटली गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान मिंटू चौहान उम्र 27 वर्ष, शीतल चौहान उम्र 28 वर्ष और अलोक शर्मा उम्र 24 जबकि घायल की पहचान अरुण चौहान (23) के रूप में हुई है। जिसका रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *