Home » ताजा खबरें » सोलन: शमरोड़ स्कूल के 170 छात्रों को कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रदान किए ब्लेजर

सोलन: शमरोड़ स्कूल के 170 छात्रों को कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रदान किए ब्लेजर

सोलन: ठंड के मौसम में स्कूली बच्चों को पढ़ाई के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामानना करना पड़े इस आशय से कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट सोलन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमरोड़ के 170 छात्रों को ब्लेजर प्रदान किए गए। इससे बच्चे ठंड में भी अच्छे ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे। स्कूल प्रिंसिपल पूनम काल्टा ने कहा कि विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य इस सराहनीय प्रयास के लिए कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। बता दें कि कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट इससे पहले स्कूल के सभी छात्रों को ट्रैक सूट, कंप्यूटर, एक्वागार्ड भी दे चुके हैं, जबकि ट्रस्ट द्वारा स्कूल प्रांगण में टाइल्स भी लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *