Home » Uncategorized » PM मोदी LIVE देखेंगे काशी की देव दीपावली:उपराष्ट्रपति और CM योगी घाट पर मौजूद रहेंगे, गंगा किनारे रहेगा नो फ्लाई जोन

PM मोदी LIVE देखेंगे काशी की देव दीपावली:उपराष्ट्रपति और CM योगी घाट पर मौजूद रहेंगे, गंगा किनारे रहेगा नो फ्लाई जोन

वाराणसी: अर्धचंद्राकार गंगा के तट पर देव आराधना के मुख्य पर्व देव दीपावली पर 15 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा निहारने देश-विदेश से लोगों का हुजूम उमड़ेगा। दीपों से जगमग होते घाट पर अप्रतिम व अविस्मरणीय मां गंगा की आरती पहली बार लोग वेबसाइट पर भी देख सकेंगे और प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से इसके साक्षी बनेंगे। गंगा सेवा निधि की ओर से पहली बार देव दीपावली वेबसाइट पर दिखाई जाएगी और वेबसाइट का शुभारंभ 15 नवंबर को ही होगा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बताया कि यह पहली बार होगा जब वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश में बैठे लोग देव दीपावली देख सकेंगे। वेबसाइट gangasevanidhi.in का शुभारंभ भी उसी दिन होगा। इस साल शौर्य रजत जयंती मनाई जा रही है। गंगा आरती के दौरान ‘एक संकल्प गंगा किनारे’ के तहत मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए एक साथ लाखों लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा।

देव दीपावली पर सुरक्षा के बेहद तगड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी दहशतगर्दो की हिट लिस्ट में है। देव दीपावली पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद नमो घाट पर आयोजित समारोह में उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा के बाबर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने 12 नवंबर से 16 नवंबर तक घाट किनारे के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि देव दीपावली पर अतिविशिष्ट अतिथियों के साथ ही विदेशी मेहमानों का आगमन हो रहा है। वाराणसी की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले में 17 नवंबर तक निषेधाज्ञा जारी है। इस दौरान बिना अनुमति ड्रोन कैमरे, पतंग, गुब्बारों, रिमोट से चलने वाले छोटे एयरक्राफ्ट के साथ ही पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध रहेगा। गंगा सेवा निधि की ओर से देव दीपावली महोत्सव के मुख्य अतिथि एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद, भारतीय थल सेना लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता, श्रीआनंदम धाम ट्रस्ट वृंदावन के सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी के अलावा प्रदेश के मंत्री होंगे। वहीं सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी कलाकार मोहन राठौर नौ साथियों के साथ प्रस्तुति होगी। उपशास्त्रीय गायिका प्रोफेसर रेवती साकलकर इसके अलावा अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 39 जीटीसी के जवान लास्ट पोस्ट व गार्ड ऑफ ऑनर भी देंगे। वहीं, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी, कमॉडिंग आरपीएफ (एनईआर), कमॉडिंग सीआईएसएफ, एयर ऑफिसर कमॉडिंग, 4 वायु सेना प्रवरण बोर्ड, 39 जीटीसी, वाराणसी डायेक्टर जनरल एनडीआरएफ सहित जवान अमर जवान ज्योति के समक्ष रिथ लेइंग के जरिए श्रद्धांजलि देंगे। देश के अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में शहीद कर्नल एमएनराय, लेफ्टिनेंट कर्नल जेआर चिट्नीस, सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, रमेश यादव, रवि शर्मा, सोनू यादव को भगीरथ शौर्य सम्मान दिया जाएगा। भगवती मां गंगा की आरती के दौरान देश-विदेश आये लाखों श्रद्धालुओं को भारी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ 24 सीसीटीवी से की जाएगी। हनुमान यादव व सुरजीत सिंह ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ के 100 स्वयंसेवक व सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *