Home » Uncategorized » आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2024 : दिवाली पर धन लक्ष्मी योग से वृषभ, कर्क और तुला सहित कई राशियों को लाभ, जानें दिवाली पर अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2024 : दिवाली पर धन लक्ष्मी योग से वृषभ, कर्क और तुला सहित कई राशियों को लाभ, जानें दिवाली पर अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 October 2024 : 31 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि आज दिवाली के मौके पर चंद्रमा का गोचर चित्रा नक्षत्र से तुला राशि में होने जा रहा है। यहां चंद्रमा और सूर्य के बीच युति संबंध बनेगा। साथ ही आज बुध और शुक्र के बीच भी युति संबंध बनेगा। और चंद्रमा और मंगल के बीच भी शुभ योग निर्मित होगा जिससे देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा वृषभ, कर्क और तुला राशि पर रहेगी।

​मेष राशि वालों का दिन बीतेगा खुशियों में

​मेष राशि वालों का दिन बीतेगा खुशियों में

मेष राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आपके घर में धर्म कर्म और उत्सव का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ आप आज आनंददायक समय बिताएंगे। घर में मित्रों और मेहमानों का भी आगमन होगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेगे। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। आपको आज उपहार भी मिलेगा। माता पिता से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें और श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

​वृषभ अचानक धन लाभ मिलेगा।

​वृषभ अचानक धन लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी कोई चाहत पूरी होगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों के साथ आज आप घर को सजाने संवारने का काम कर सकते हैं। लेकिन बिजली के उपकरण के साथ काम करते हुए सतर्कता बरतें। आज मिष्ठान भोजन का आनंद लेंगे। अचानक धन लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी गणेश की पूजा करें, बताशे का प्रसाद चढाएं।

​मिथुन राशि वालों का दिन खुशियों में बीतेगा

​मिथुन राशि वालों का दिन खुशियों में बीतेगा

मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। कमाई में वृद्धि होगी। कहीं से अचानक लाभ मिल सकता है। आपको आज गिफ्ट मिलने का भी योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में आज खुशी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमपूर्ण समय बीतेगा लेकिन आज काम का दबाव भी रहेगा जिससे आप थकान महसूस करेंगे। धर्म कर्म के काम भी आपके हाथों होंगे। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न वस्त्र का दान दें।

​कर्क राशि वालों को लाभ मिलेगा

​कर्क राशि वालों को लाभ मिलेगा

कर्क राशि के सितारे बताते हें कि आज आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन बच्चों का ध्यान रखें, उन्हें चोट लगने की आशंका है। माता की ओर से आपको आज आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। आपके घर में आज भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। नौकरी में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। बिजनेस में कमाई से मन आनंदित होगा। दान पुण्य भी आप आज करेंगे। पड़ोसियों से मधुर संबंध रहेंगे, घर में मित्रों और संबंधियों का आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

​सिंह राशि वालों को सम्मान और लाभ मिलेगा

​सिंह राशि वालों को सम्मान और लाभ मिलेगा

आज का दिन सिंह राशि के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और आप आज मान सम्मान भी पाएंगै। व्यवसाय में आज आपको दिन की शुरुआत से लाभ मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज मान सम्मान मिलेगा। आपके घर में आज धर्म कर्म का माहौल रहेगा। आप आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ पा सकेंगे। आपको आज कोई शुभ सूचना भी मिलने का योग बना है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद

​कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद

आज दिवाली का दिन कन्या राशि के लिए लाभ का सृजन कर रहा है तो आप आज अपनी सृजन और रचनात्मक क्षमता का भी प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। आपको आज परिवार में बड़ों से आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आज कमाई अच्छी होगी और आपको आज कहीं से उपहार भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपको अच्छी खबर मिलेगा। किसी मित्र से आप सहयोग भी पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि वालों को चौतरफा लाभ

​तुला राशि वालों को चौतरफा लाभ

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज चौतरफा लाभ मिलने वाला है। कोई काम जो आपका अटक गया था आज वह पूरा हो सकता है। आपको आज परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आप घर की साज सज्जा के काम भी करेंगे। धर्म कर्म के कार्यो में आपकी रुचि रहेगी तो सामाजिक संबंधों का विस्तार होगा, कुछ नई जान पहचान भी होगी और आपको आज मित्रों एवं पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। श्री लक्ष्मी गणेश की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

​वृश्चिक राशि को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

वृश्चिक राशि पर आज देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। दिवाली पर लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से आपको आज कई स्रोतों से लाभ मिलेगा। आज कुछ अप्रत्याशित लाभ का भी संयोग बन रहा है। आपको आज मित्रों और परिवार के सदस्यों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। किसी शुभ काम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं। शाम का समय आपका आनंददायक बीतेगा, लेकिन जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मीजी को खीर और बताशे का भोग लगाएं।

​धनु राशि वाले मांगलिक कार्य में भाग लेंगे

​धनु राशि वाले मांगलिक कार्य में भाग लेंगे

धनु राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से सुखद है लेकिन आपको आज जीवनसाथी की सेहत का भी पूरा ध्यान रखना होगा। आज जीवनसाथी के सेहत में गिरावट आने की आशंका है। शाम के समय आप किसी धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी परिचय का दायरा आज बढेगा। अगर आज आप किसी से पैसों का कर्ज लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज देवी लक्ष्मी को शहद युक्त पान अर्पित करें।

​मकर राशि वाले उपहार और सम्मान पाएंगे

​मकर राशि वाले उपहार और सम्मान पाएंगे

मकर राशि के लिए आज दिवाली पर सितारे बताते हैं कि आज आप कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आपको आत्मिक खुशी मिलेगी और आप उसे हमेशा याद रखेंगे। व्यापारियों को व्यापार में आज लाभ अच्छा मिलेगा लेकिन परिश्रम भी बना रहेगा। आज आपको कोई उपहार और सम्मान भी मिलता दिख रहा है। आज आपको अचानक किसी महिला मित्र से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आप परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ विशेष रूप से फलदायी है।

​कुंभ राशि वालों को भाई से लाभ

​कुंभ राशि वालों को भाई से लाभ

कुंभ राशि के जातक आज कमाई से आनंदित होंगे। सुबह से आज आपको सक्रिय रहकर घर और बाहर का काम निपटाना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिल सकता है। किसी सामाजिक कार्य में आज आप भाग ले सकते हैं। आपके घर आज मित्रों और पड़ोसियों के आने से खुशी होगी। आपके लिए सलाह है कि अतिउत्साह में जोखिम लेने से बचें और अपने कीमती सामान का भी ध्यान रखें। शाम का समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कमल पुष्प अर्पित करें।

​मीन राशि वालों पर देवी लक्ष्मी की कृपा

​मीन राशि वालों पर देवी लक्ष्मी की कृपा

मीन राशि के लिए आज सितारों का कहना है कि दिवाली पर आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा होगी। आपको बस अपनी सोच को सकारात्मक रखना है। वैसे आज दिन भर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़ों से भी आज आपको स्नेह और सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको आज किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। जो लोग घर से दूर रहे हैं उन्हें आज घर परिवार की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को दिन के पहले भाग में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। शाम का समय आपका मनोरंजन और धर्म कर्म में बीतेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें साथ ही लक्ष्मी गणेश का पूजन भी करें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]