शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों ने वेतन का एरियर नहीं मिलने पर 4 नवंबर को हड़ताल करने का फैसला लिया है। दो कंपनियों की ओर से भुगतान नहीं होने पर सैकड़ों शिक्षकों की दिवाली फीकी हो गई है। अब चार नवंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में एकत्र होकर शिक्षक हल्ला बोलेंगे। वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को कंपनियां दरकिनार कर रही हैं। शिक्षकाें को अभी तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग ने 20 अक्तूबर से पहले एरियर का भुगतान करने के लिए सभी व्यावसायिक शिक्षक प्रदाता कंपनियों को कहा था। अभी तक दो कंपनियों सेंटम और आईसीएसएस ने एरियर का भुगतान नहीं किया है। इस कारण व्यवसायिक शिक्षकों की दिवाली फीकी हो गई है। उन्होंने कहा कि कंपनियों की मनमानी के चलते हिमाचल प्रदेश व्यावसायिक शिक्षण कल्याण संघ ने 4 नवंबर को शिमला में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों का रवैया नई बात नहीं है। सरकार ने आश्वासन दिया था कि इस दिवाली से पहले व्यावसायिक शिक्षकों को कंपनियों से मुक्त कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कुछ भी नहीं हुआ है।
Day: October 31, 2024
दिवाली में सिर्फ 2 घंटे चला सकेंगे पटाखे, इन त्योहारों में भी पटाखे चलाने का समय तय
शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज दिनभर पटाखे जलाने पर रोक रहेगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशानुसार, प्रदेश में रात 8 से 10 बजे तक 2 घंटे की आतिशबाजी की जा सकेगी। तय समय से पहले या बाद में यदि कोई व्यक्ति पटाखे फोड़ते पकड़ा जाता है तो एनवायरमेंट एक्ट के प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की एवज में 5 साल तक की कैद या एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है अथवा दोनों सजा एक साथ हो सकती हैं। इसे लेकर राज्य के मुख्य सचिव ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग, DGP, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सभी डीसी-एसपी, उच्च शिक्षा निदेशक और डायरेक्टर पर्यावरण विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग को आदेश जारी किए है। मुख्य सचिव ने अपने आदेशों में दिवाली के साथ साथ दूसरे पर्व के दौरान भी पटाखे जलाने का टाइम निर्धारित किया है। यानी दिवाली के साथ साथ गुरुपर्व, क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी लोग दिनभर पटाखे नहीं जला पाएंगे। एक अन्य आदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HPPCB) द्वारा जारी किए गए। जिसमें सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की बात कही है, ताकि कैमिकल युक्त पटाखों के जलने से निकलने वाले धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े। HPPCB ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए साइलेंस जोन में पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।
इन स्थानों पर आतिशबाजी पर रहेगी पूरी तरह से रोक
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार साइलेंस जोन यानी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और कोर्ट परिसर के पास आतिशबाजी पर पूरी तरह से रोक लगाने को कहा है। इन स्थानों पर एयर क्वालिटी के साथ साथ नॉइस पॉल्यूशन पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है।
Diwali 2024: दीपावली आज, लक्ष्मी पूजन के लिए मिलेगा इतना समय, जान लें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
Diwali Puja Muhurat 2024: हिन्दू धर्म में दीपावली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक होता है. लोगों को इस पर्व का पूरे सालभर से इंतजार रहता है. जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक महीने के कृष्ण पक्षी की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है. इस साल दिवाली कई जगहों पर आज यानी 31 अक्टूबर और कई जगहों पर कल यानी 1 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन घर में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है. दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने का विधान है. लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का क्या शुभ मुहूर्त है, क्या है महत्व समेत जरूरी जानकारी…
दिवाली 2024 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को 3 बजकर 52 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा.
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर पूजा प्रदोष काल में की जाती है. ऐसे में प्रदोष काल का समय 31 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इस दौरान लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है.
पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त
दिवाली की पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को रात 11 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
दिवाली की पूजा विधि
– दिवाली पर लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में आरंभ किया जाता है.
– लक्ष्मी पूजन के लिए घर का ईशान कोण और उत्तर दिशा सबसे शुभ होती है.
– लक्ष्मी पूजन के लिए माता की चौकी स्थापित करें और स्वास्तिक बनाएं.
– इसके बाद इस स्वास्तिक के ऊपर कटोरी में चावल रखें.
– चौकी पर लाल रंग का नया वस्त्र बिछाकर माता लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें.
– माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव,माता सरस्वती और हनुमान जी को पुष्प, धूप, दीप अर्पित करं.
– अंत में देवी-देवताओं की आरती करें.
करें इन मंत्रों का जाप
– वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
– ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।
– ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
– ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
– ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।
मां लक्ष्मी जी की आरती
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2024 : दिवाली पर धन लक्ष्मी योग से वृषभ, कर्क और तुला सहित कई राशियों को लाभ, जानें दिवाली पर अपना आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 31 October 2024 : 31 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि आज दिवाली के मौके पर चंद्रमा का गोचर चित्रा नक्षत्र से तुला राशि में होने जा रहा है। यहां चंद्रमा और सूर्य के बीच युति संबंध बनेगा। साथ ही आज बुध और शुक्र के बीच भी युति संबंध बनेगा। और चंद्रमा और मंगल के बीच भी शुभ योग निर्मित होगा जिससे देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा वृषभ, कर्क और तुला राशि पर रहेगी।
मेष राशि वालों का दिन बीतेगा खुशियों में

मेष राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आपके घर में धर्म कर्म और उत्सव का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ आप आज आनंददायक समय बिताएंगे। घर में मित्रों और मेहमानों का भी आगमन होगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेगे। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। आपको आज उपहार भी मिलेगा। माता पिता से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें और श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।
वृषभ अचानक धन लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी कोई चाहत पूरी होगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों के साथ आज आप घर को सजाने संवारने का काम कर सकते हैं। लेकिन बिजली के उपकरण के साथ काम करते हुए सतर्कता बरतें। आज मिष्ठान भोजन का आनंद लेंगे। अचानक धन लाभ मिलेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी गणेश की पूजा करें, बताशे का प्रसाद चढाएं।
मिथुन राशि वालों का दिन खुशियों में बीतेगा

मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। कमाई में वृद्धि होगी। कहीं से अचानक लाभ मिल सकता है। आपको आज गिफ्ट मिलने का भी योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में आज खुशी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमपूर्ण समय बीतेगा लेकिन आज काम का दबाव भी रहेगा जिससे आप थकान महसूस करेंगे। धर्म कर्म के काम भी आपके हाथों होंगे। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न वस्त्र का दान दें।
कर्क राशि वालों को लाभ मिलेगा

कर्क राशि के सितारे बताते हें कि आज आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन बच्चों का ध्यान रखें, उन्हें चोट लगने की आशंका है। माता की ओर से आपको आज आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। आपके घर में आज भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। नौकरी में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। बिजनेस में कमाई से मन आनंदित होगा। दान पुण्य भी आप आज करेंगे। पड़ोसियों से मधुर संबंध रहेंगे, घर में मित्रों और संबंधियों का आगमन हो सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।
सिंह राशि वालों को सम्मान और लाभ मिलेगा

आज का दिन सिंह राशि के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और आप आज मान सम्मान भी पाएंगै। व्यवसाय में आज आपको दिन की शुरुआत से लाभ मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज मान सम्मान मिलेगा। आपके घर में आज धर्म कर्म का माहौल रहेगा। आप आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ पा सकेंगे। आपको आज कोई शुभ सूचना भी मिलने का योग बना है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद

आज दिवाली का दिन कन्या राशि के लिए लाभ का सृजन कर रहा है तो आप आज अपनी सृजन और रचनात्मक क्षमता का भी प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। आपको आज परिवार में बड़ों से आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आज कमाई अच्छी होगी और आपको आज कहीं से उपहार भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपको अच्छी खबर मिलेगा। किसी मित्र से आप सहयोग भी पाएंगे।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि वालों को चौतरफा लाभ

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज चौतरफा लाभ मिलने वाला है। कोई काम जो आपका अटक गया था आज वह पूरा हो सकता है। आपको आज परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आप घर की साज सज्जा के काम भी करेंगे। धर्म कर्म के कार्यो में आपकी रुचि रहेगी तो सामाजिक संबंधों का विस्तार होगा, कुछ नई जान पहचान भी होगी और आपको आज मित्रों एवं पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। श्री लक्ष्मी गणेश की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

वृश्चिक राशि पर आज देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। दिवाली पर लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से आपको आज कई स्रोतों से लाभ मिलेगा। आज कुछ अप्रत्याशित लाभ का भी संयोग बन रहा है। आपको आज मित्रों और परिवार के सदस्यों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। किसी शुभ काम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं। शाम का समय आपका आनंददायक बीतेगा, लेकिन जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मीजी को खीर और बताशे का भोग लगाएं।
धनु राशि वाले मांगलिक कार्य में भाग लेंगे

धनु राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से सुखद है लेकिन आपको आज जीवनसाथी की सेहत का भी पूरा ध्यान रखना होगा। आज जीवनसाथी के सेहत में गिरावट आने की आशंका है। शाम के समय आप किसी धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी परिचय का दायरा आज बढेगा। अगर आज आप किसी से पैसों का कर्ज लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज देवी लक्ष्मी को शहद युक्त पान अर्पित करें।
मकर राशि वाले उपहार और सम्मान पाएंगे

मकर राशि के लिए आज दिवाली पर सितारे बताते हैं कि आज आप कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आपको आत्मिक खुशी मिलेगी और आप उसे हमेशा याद रखेंगे। व्यापारियों को व्यापार में आज लाभ अच्छा मिलेगा लेकिन परिश्रम भी बना रहेगा। आज आपको कोई उपहार और सम्मान भी मिलता दिख रहा है। आज आपको अचानक किसी महिला मित्र से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आप परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ विशेष रूप से फलदायी है।
कुंभ राशि वालों को भाई से लाभ

कुंभ राशि के जातक आज कमाई से आनंदित होंगे। सुबह से आज आपको सक्रिय रहकर घर और बाहर का काम निपटाना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिल सकता है। किसी सामाजिक कार्य में आज आप भाग ले सकते हैं। आपके घर आज मित्रों और पड़ोसियों के आने से खुशी होगी। आपके लिए सलाह है कि अतिउत्साह में जोखिम लेने से बचें और अपने कीमती सामान का भी ध्यान रखें। शाम का समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कमल पुष्प अर्पित करें।
मीन राशि वालों पर देवी लक्ष्मी की कृपा

मीन राशि के लिए आज सितारों का कहना है कि दिवाली पर आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा होगी। आपको बस अपनी सोच को सकारात्मक रखना है। वैसे आज दिन भर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़ों से भी आज आपको स्नेह और सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको आज किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। जो लोग घर से दूर रहे हैं उन्हें आज घर परिवार की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को दिन के पहले भाग में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। शाम का समय आपका मनोरंजन और धर्म कर्म में बीतेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें साथ ही लक्ष्मी गणेश का पूजन भी करें।