Home » Uncategorized » सोलन : कमरे में लटका मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

सोलन : कमरे में लटका मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

सोलन : परवाणू के गांव पुरला में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक बीते तीन दिन से लापता था। मंगलवार को युवक अपने कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक का अपनी पत्नी के साथ 6 महीनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक युवक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं थे। मृतक की पहचान कर्ण पुत्र स्व. देवानंद निवासी पुरला सेक्टर-03 परवाणू तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। युवक का ईएसआई अस्पताल परवाणू में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]