Home » Uncategorized » कुल्लू के भुंतर में अमृत योजना से 24 घंटे मिलेगा पानी, 22 करोड़ होंगे खर्च

कुल्लू के भुंतर में अमृत योजना से 24 घंटे मिलेगा पानी, 22 करोड़ होंगे खर्च

कुल्लू : कुल्लू जिले के भुंतर शहर में जल्द ही 24 घंटे पानी उपलब्ध होगा। अमृत योजना चरण-दो के तहत बनने वाली पेयजल योजना को तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है और बजट स्वीकृत होने के बाद इसका काम शुरू होगा। इस पर 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह योजना करीब 15,000 की आबादी को लाभान्वित करेगी। भुंतर शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ रही है। इस योजना से लोगों को खासकर गर्मियों में पेयजल की दिक्कत नहीं होगी। नगर पंचायत भुंतर के सात वार्डों की जनता को इस योजना का लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता इंद्र ठाकुर ने बताया कि अमृत योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से राशि जारी की जाती है। पहले चरण में कुल्लू शहर को 24 घंटे पानी की सुविधा मिल चुकी है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *