Home » Uncategorized » करवा चौथ के दिन तीन बच्चों को छोड़कर फरार हुई महिला, पुलिस में शिकायत दर्ज….

करवा चौथ के दिन तीन बच्चों को छोड़कर फरार हुई महिला, पुलिस में शिकायत दर्ज….

Woman missing on Karva Chauth: करवा चौथ के दिन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण गांव की एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर अचानक गायब हो गई है। इस मामले को लेकर उसके पति ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के साथ घर से करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी भी गायब बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शमशेर सिंह, पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी तृप्ता देवी (34) बीते दिन सुबह 11 बजे करवा चौथ का सामान लेने शाहपुर बाजार गई थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। शमशेर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जब वह घर लौटे तो पाया कि घर में रखे गहने और नकदी भी गायब थे।इस परिवार को संदेह है कि तृप्ता देवी किसी के साथ फरार हो गई है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 10, 8 और 4 वर्ष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *