Home » Uncategorized » शिमला में पार्किंग की समस्या बढ़ी, टेंडर होने तक बंद रहेगी ये 37 स्थल…

शिमला में पार्किंग की समस्या बढ़ी, टेंडर होने तक बंद रहेगी ये 37 स्थल…

शिमला: शिमला में पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर निगम शिमला ने स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए वार्डों में छोटी पार्किंग का निर्माण करवाया है. इन पार्किंग के नियमित रूप से टेंडर करवाए जाते है. कांट्रेक्टर इनकी देखरेख के साथ लोगों को पार्किंग अलॉट करता है. इसके लिए लोगों से सालाना एक न्यूनतम शुल्क लिया जाता है. इस वर्ष नगर निगम शिमला की 37 पार्किंग के टेंडर नहीं हुए है. जिस कारण पार्किंग बंद है. जब तक पार्किंग के टेंडर नहीं हो जाते तब तक पार्किंग आधिकारिक तौर पर बंद रहने वाली है. नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम जल्द पार्किंग के टेंडर करवाने जा रहा है. आधिकारिक तौर पर यदि कोई टेंडर में हिस्सा लेने नहीं आता है. यह पार्किंग लोगों को दे दी जाएगी. स्थानीय लोगों से पार्किंग का सालाना शुल्क लिया जाएगा और पार्किंग के स्थान पर उनकी गाड़ी का नंबर भी लगाया जाएगा. इससे लोगों को उनके घर के नजदीक पार्किंग की सुविधा मिल पाएगी.

क्या रहेगी पार्किंग की फीस
नगर निगम शिमला लोगों को उनके वार्ड में पार्किंग मुहैया करवाता है. इसके लिए लोगों को सालाना करीब 11 हज़ार 800 रुपए का शुल्क देना होता है. इन पार्किंग को हर साल रिन्यू भी करवाया जाता है. स्थानीय पार्षद के माध्यम से नगर निगम पार्किंग को रिन्यू करता है. यदि टेंडर के दौरान कॉन्ट्रैक्टर हिस्सा लेता है. कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से पार्किंग को रिन्यू करवाया जाता है. इसकी एक रसीद दी जाती है. पार्किंग साइट पर उनके वाहन का नंबर लगाया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *