Home » Uncategorized » Himachal News: हिमाचल में बंपर भर्ती, प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद; लोगों को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं….

Himachal News: हिमाचल में बंपर भर्ती, प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद; लोगों को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं….

शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 350 डॉक्टर की भर्ती शुरू करेगा। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग जल्द ही भर्ती के संबंध में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। हालांकि अभी यह निर्णय नहीं हुआ है कि इन पदों में से कितने बैच आधार पर भरे जाएंगे या फिर सीधी भर्ती के माध्यम से ही भरे जाने हैं।

डॉक्टरों के 150 के पद खाली

प्रदेश कांग्रेस सरकार के डॉक्टर के 200 नए पद सृजित करने के बाद अब इनका कैडर लगभग 3150 हो गया है। विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के 150 के पद रिक्त है।

स्वास्थ्य सचिव इन दिनों जिला आधार पर केंद्र और प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रही हैं। इसमें जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने से जो लोग अभी तक वंचित हैं, उन्हें शामिल किया जाए।

दूरदराज के क्षेत्रों में मिलेगी बेहतर सुविधा

डॉक्टरों के रिक्त और नए सृजित पद भरने से हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं जिन अस्पतालों में अभी चिकित्सक नहीं हैं, वहां पर उनकी तैनाती की जा सकेगी। इससे लोगों को घरद्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]