शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन ने अब रफ्तार पकड़ी है. प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. हरियाणा में बारिश हो रही है. शनिवार सुबह सुबह हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़ सहित अन्य इलाकों में बरसात हुई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में अब कम बच्चों वाले स्कूल मर्ज किए जाएंगे. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी के शहीद जवान कुलभूषण मांटा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वोच्च बलिदान के लिए सम्मान दिया है. राइफलमैन कुलभूषण मांटा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. दिल्ली में यह सम्मान उनकी मां और पत्नी नीतू ने प्राप्त किया. हरियाणा के करनाल में क्राइम ब्रांच को एएसआई संजीव की हत्या मामले में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने तीन आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी ने भागने की कोशिश तो एसटीएफ ने उसके पैर पर गोली मारी और घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया है. कुल तीन आरोपी इस मामले में हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई संजीव के जीजा ने ही विदेश में बैठकर अपने साले की हत्या की सुपारी दी थी.
हरियाणा के फरीदाबाद के सीकरी गांव में देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया. किराए के मकान पर रह रहे तीन बच्चों की मकान का छज्जा गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





