Home » Uncategorized » Himachal Weather News: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, अलर्ट जारी करने के बावजूद 32 प्रतिशत कम हुई बारिश

Himachal Weather News: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, अलर्ट जारी करने के बावजूद 32 प्रतिशत कम हुई बारिश

Himachal Weather News: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, अलर्ट जारी करने के बावजूद 32 प्रतिशत कम हुई बारिश और जून में सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।म विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता में कमी आई है, जिससे हिमाचल में तेज हवा आने से कुछ स्थानों पर ही वर्षा हो रही है।

अगले तीन-चार दिनों में हो सकती है भारी बारिश

उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटे में प्रदेश में कुछ स्थानों पर मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। पांच व छह जुलाई को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बढ़ेगी, जिससे अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा होगी। आगामी तीन-चार दिन तक शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा व ऊना जिला में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मंगलवार को कांगड़ा में 76, बिलासपुर के बरठीं में 41.6, धर्मशाला में 40 व नाहन में 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सोलन, हमीरपुर व शिमला में हल्की वर्षा हुई है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। अधिकतम तापमान में करीब दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *