Home » Uncategorized » ऋण न चुकाने पर सहकारी सभा का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार….

ऋण न चुकाने पर सहकारी सभा का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार….

सुबाथू (सोलन) : दी अर्बन सहकारी सभा सुबाथू में मनमाने तरीके से रिश्तेदारों को ऋण बांटने और राशि न चुकाने के आरोप में सभा के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सभा के वर्तमान अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि जिला सहायक पंजीयक ने जांच में पूर्व अध्यक्ष को दोषी पाया और सोसायटी एक्ट के तहत वारंट निकाला है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौर रहे कि सुबाथू में पिछले सात दिनों से सभा के निदेशक और निवेशक अनशन पर बैठे है। गुस्साए निवेशकों ने बीते दिन जिला सहायक पंजीयक के खिलाफ भी गो बैक के नारे लगाए थे। सभा के वर्तमान उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर का कहना है कि सभा के अधिकारी जांच में सुस्ती से कार्य कर रहे हैं जिसके कारण सैकड़ों निवेशकों की करोड़ों की राशि फंसी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दी अर्बन सभा सुबाथू के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ गड़बड़ी को लेकर जिला सहायक पंजीयक कार्यालय सोलन में जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *