Home » Uncategorized » शिवराज, जीतनराम मांझी, सर्बानंद सोनोवाल… ये 6 पूर्व मुख्यमंत्री हैं पीएम मोदी की नई कैबिनेट का हिस्सा

शिवराज, जीतनराम मांझी, सर्बानंद सोनोवाल… ये 6 पूर्व मुख्यमंत्री हैं पीएम मोदी की नई कैबिनेट का हिस्सा

शिमला: केंद्र में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन गई है. रविवार शाम को पीएम मोदी के साथ 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली. कैबिनेट में कुल तीस मंत्रियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा, मोदी सरकार 3.0 में पांच स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री बनाए गए हैं. वहीं 36 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है. इस कैबिनेट में 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी जगह मिली है. जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है उनमें शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), राजनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), सर्बानंद सोनोवाल (असम), एच डी कुमारस्वामी (कर्नाटक) और जीतन राम मांझी (बिहार)शामिल हैं. इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल-सेक्युलर और मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं.

जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है उनमें शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), राजनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), सर्बानंद सोनोवाल (असम), एच डी कुमारस्वामी (कर्नाटक) और जीतन राम मांझी (बिहार)शामिल हैं. इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल-सेक्युलर और मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *