Home » Uncategorized » Himachal News: पन्ना प्रमुख सम्मेलन से चुनावी शंखनाद करेंगे आज नड्डा, प्रदेश का राजनीति को साधने का रहेगा प्रयास….

Himachal News: पन्ना प्रमुख सम्मेलन से चुनावी शंखनाद करेंगे आज नड्डा, प्रदेश का राजनीति को साधने का रहेगा प्रयास….

बिलासपुर: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपनी कर्मभूमि बिलासपुर से पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बहाने प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। जेपी नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर में आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को ज्यादा से ज्यादा बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। जिला भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों का पन्ना प्रमुख सम्मेलन एक साथ करवाने का निर्णय लिया है, ताकि चुनावी बेला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं को रूबरू करवाया जा सके। जेपी नड्डा सुबह 11 बजे लुहणू मैदान में पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर उनका स्वागत करेंगे। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए जिला भाजपा ने विभिन्न 12 कमेटियां बनाई हैं। सम्मेलन की तैयारियों की कमान बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल के पास है। जेपी नड्डा सम्मेलन में करीब 11 हजार पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। जिला के कुल 427 बूथों से पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुदेश ठाकुर ने बताया बिलासपुर का पन्ना प्रमुख सम्मेलन पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]