Home » Uncategorized » Aaj Ka Panchang, 22 March 2024: आज शुक्र प्रदोष व्रत, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 22 March 2024: आज शुक्र प्रदोष व्रत, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति चैत्र 02, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, त्रयोदशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 09, रमजान 11, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

त्रयोदशी तिथि प्रातः सूर्याेदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग सायं 06 बजकर 35 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। कौलव करण सायं 06 बजकर 02 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार
 – प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 22 मार्च 2024 : 
सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 22 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 33 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 22 मार्च 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 48 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 51 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 53 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 मार्च 2024 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 49 मिनट से 9 बजकर 37 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक।

आज का उपाय : 
शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]