Home » Uncategorized » हिमाचल के 2 जिलों के बॉर्डर पर बवाल, पुलिस ने भांजीं लाठियां, MLA-DSP सहित 11 घायल

हिमाचल के 2 जिलों के बॉर्डर पर बवाल, पुलिस ने भांजीं लाठियां, MLA-DSP सहित 11 घायल

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और सोलन जिले की सीमा से सटे त्रिवेणीघाट में हुए जल विवाद के दौरान मंगलवार को जमकर बवाल हुआ. यहां पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई और 11 लोग घायल हो गए. बता दें कि इस पेयजल योजना को लेकर बीते 20 दिन से ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सोलन जिले की अर्की विधानसभा क्षेत्र में अली खड्ड पर कीकर-नवगांव पेयजल योजना का निर्माण चल रहा है. बिलासपुर के लोगों इसका विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस योजना के चलते 50 से अधिक पंचायतों में पानी की किल्लत हो जाएगी. इसी कड़ी में बड़ी संख्या में लोग मंगलवार को परियोजना स्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने यहां पर निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई और पथराव में दाड़लाघाट के नायब तहसीलदार, डीएसपी, दाड़लाघाट के एसएचओ मोती, पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड, जल शक्ति विभाग के कर्मियों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए. इस दौरान अर्की पुलिस ने ग्रामीणों पर ललाठीचार्ज भी किया और इसमें नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा को भी हल्की चोंटें आई हैं. मंगलवार को विधायक रणधीर शर्मा भी त्रिवेणीघाट पहुंचे. विधायक रणधीर शर्मा ने अर्की पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.रणधीर शर्मा ने कहा कि त्रिवेणीघाट में पुलिस की मनमानी देखने को मिल रही है. लोग 20 दिनों से पेयजल योजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार, प्रशासन की ओर से इनकी सुनवाई नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में वह जनता के साथ हैं. जनता के हितों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत करवाया.उन्होंने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज में महिलाओं को भी चोटें आई हैं. कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने भी समस्या के हल को लेकर कहा कि अन्य  वैकल्पिक स्थान पर से  यह पेयजल योजना बनाई जानी चाहिए.

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]