Home » Uncategorized » राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने केरल पहुंची हिमाचली टीम…

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने केरल पहुंची हिमाचली टीम…

सोलन : केरल के कोजीकोड में आयोजित 25वीं टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम केरल पहुंच चुकी है। टेनिस वॉलीबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया (टीवीएफआई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 6 सदस्यीय टीम दम दिखाएगी। हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रधान विशाल चौहान, महासचिव गोबिंद सिंह, कोषाध्यक्ष धनीराम राम शर्मा ने बताया कि केरल के कोजीकोड में आयोजित 25वीं टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 6 खिलाड़ी सक्षम डोगरा, रचित कपूर, सक्षम ठाकुर, आयूष राणा, युवराज नेगी, सौरभ तिलक भाग ले रहे हैं। हिमाचल की टीम के कोच ज्ञान मेहता के नेतृत्व में केरल पहुंच चुकी है। हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ने टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12